फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चार शातिर लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, पिस्टल ओर बाइक बरामद

चार शातिर लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, पिस्टल ओर बाइक बरामद

Fri, 07 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
चार शातिर लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, पिस्टल ओर बाइक बरामद
गाजीपुर। पुलिस ने हल्की मुठभेड़ में शुक्रवार को तड़के कोतवाली क्षेत्र के नरायणपुर तिराहे के पास से चार शातिर अपराधियों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक तमंचा और दो कारतूस के साथ लूट की बाइक भी बरामद की है। रात के अंधेरे में शातिर लुटेरे असलहे के बल पर राहगीरों को लूटने का काम करते थे। यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने दी।
विज्ञापन

एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम नगर में भ्रमण कर रही थी। शुक्रवार की सुबह में मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श बाजार की तरफ एक बाइक पर सवार होकर आ रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई और नरायणपुर तिराहा के पास घेराबंदी करके बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। इसी दौरान एक बाइक आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने जब बाइक चालक से रुकने का इशारा किया तो चालक बाइक घुमाकर भागने लगा। लेकिन हड़बड़ी में बाइक फिसल गई और चारों व्यक्ति गिर गए। बाइक चालक तुुरंत जमीन पर से उठा और पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। लेकिन संयोग अच्छा रहा कि गोली सदर कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय के ठीक बगल से निकल गई। पुलिस ने सभी को तत्परता घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोतवाली क्षेत्र के आदर्श गांव निवासी हनुमंत लाल यादव उर्फ शोभी यादव, गोराबाजार निवासी मनीष यादव, हाथीखाना निवासी अनीष कुमार यादव और गंगा विशुनपुर छावनी लाइन निवासी शुभम कुमार गोंड के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि इस गैंग का आतंक गोराबाजार, पीजी कालेज, आदर्श बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में था। आरोपियों के पास एक पिस्टल, एक कारतूस, खोखा, एक देशी तमंचा व एक बाइक बरामद हुई है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में सदर कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय, क्राइम ब्रांच प्रभारी तेजबहादुर सिंह, विनय सिंह, दिव्यप्रकाश सिंह, संजय कुमार पटेल, नरेंद्र बहादुर सिंह, पवन यादव, रामप्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, भाईलाल सोनकर, सलीमुददीन, संजय प्रसाद, विकास श्रीवास्तव, दिनेश यादव, आशुतोष सिंह, सुरेंद्र पाल, रामप्रसाद गुप्ता शामिल रहे। एसपी सफलता प्राप्त टीम को उत्साह वर्धन के लिए पांच हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed