फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरों ने गर्वगृह का ताला तोड़ चोरी का किया प्रयास

चोरों ने गर्वगृह का ताला तोड़ चोरी का किया प्रयास

Sun, 18 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने गर्वगृह का ताला तोड़ चोरी का किया प्रयास

विज्ञापन
सिधागरघाट (गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पाली गांव स्थित पंच मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने शुक्रवार की देर रात बेशकीमती पत्थर से बनी राधाकृष्ण की मूर्ति चुराने का प्रयास किया। पुजारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर मंदिर के बाहर दो पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया।

पुजारी मुनींद्र दास ने पुलिस को बताया कि देर रात गर्भगृह का दरवाजा खुलने की आहट मिली। जब अपने कमरे उठ कर गर्भगृह के तरफ गया तो देखा कि तीन चोर दिखाई पड़े। चोरों का काफी दूर तक पीछा करने के बाद भी वह पकड़ में नहीं आए। घटना की जानकारी मिलते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कई दशक पूर्व मूर्ति की चोरी गर्भगृह से हुई थी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने बलिया जनपद के भीमपुरा गांव से सभी मूर्तियां बरामद की गई थी। बेशकीमती पत्थर की मूर्ति खंडित होने के बाद मूर्तियों को बक्से में बंद कर गर्भगृह में रख दिया गया था। उसके जगह सफेद पत्थर की राधे-कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर उसकी पूजा की जा रही थी। एहतियात के तौर पर पुलिस की ओर से दो शिफ्ट में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। कुछ दिन पूर्व वहां से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी हट जाने के बाद तीन माह पूर्व पुन: चोरों ने मूर्ति के चोरी का प्रयास किया। लेकिन चोरी में सफल नहीं हो पाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही दो पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed