{"_id":"5936d78e4f1c1b7c178b4592","slug":"149676636513-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की बारिश से लोगों को मिला चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की बारिश से लोगों को मिला चैन
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पिछले कई दिनों से भगवान इंद्र की मेहरबानी का इंतजार कर रहे लोगों का चेहरा मंगलवार की सुबह उस समय खिल गया, जब बारिश शुरू हुई। धीमी और तेज गति से घंटों बारिश का क्रम जारी रहने से मौसम खुशगवार हो गया। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। एक तरफ जहां कई ने भीगकर बारिश का आनंद उठाया। वहीं कई ने छतरी से प्लास्टिक के सहारे इससे बचाव किया।
पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही थी। आम हो या खास, सभी गर्मी से पूरी तरह से बेहाल थे। घर के अंदर की कौन कहे, बाहर भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा था। सुबह आठ बजे से तेज धूप का जो प्रभाव शुरू हो जा रहा था, वह सूर्यास्त तक बना रह रहा था। तप के आगे कूलर-पंखे भी पूरी तरह से फेल हो गए थे। रात में उमस की वजह से लोग बेचैनी के बीच चैन की नींद नहीं सो पा रहे थे। हर कोई मौसम की दुहाई देते हुए राहत के लिए बारिश का इंतजार कर रहा था। इसी बीच सोमवार की रात करीब 12 बजे तेज हवा चलने का क्रम शुरू हो गया। इस दौरान कई बार बादलों की गड़गड़ाहट भी हुई, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसी बीच सुबह करीब साढ़े आठ बजे बारिश शुरू हो गई। धीमी और तेज दिन में करीब एक बजे तक बारिश होती रही। घंटों हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से परेशान और बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। एक तरफ जहां कई लोगों ने भीगकर बारिश का आनंद उठाया, वहीं कई लोग छाता और प्लास्टिक की चादर से बारिश से बचाव करते नजर आए।