{"_id":"5936d78c4f1c1b7c178b458f","slug":"14967663634-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर फुंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर फुंका
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मंगलवार की सुबह बारिश शुरु होते ही नगर के गोराबाजार में सरकारी आवासों के पास लगा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने की वजह से दर्जनों घरों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर के गोराबाजार में सरकारी आवासों को रोशन करने के लिए बिजली विभाग की ओर से ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बारिश शुरू होने के साथ ही ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इस आशंका से भयभीत हो कि ट्रांसफार्मर फट न जाए। सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर कर्मी मौके पर पहुंचे, करीब 45 मिनट कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। मंगलवार दिन में तीन बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। इस संबंध में पीरनगर उपकेंद्र के जेई चित्रसेन ने बताया कि बारिश की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रॉली ट्रांसफार्मर को लगाने का काम जारी है।