{"_id":"5932f3034f1c1b29598b4581","slug":"14965112462-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव के स्वच्छ होने पर पूरा होगा स्वच्छ भारत मिशन: लालजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव के स्वच्छ होने पर पूरा होगा स्वच्छ भारत मिशन: लालजी
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद (गाजीपुर)। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को ब्लाक परिसर में हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत राजधिकारी लाल जी दूबे ने कहा कि जब तक हर गांव स्वच्छ नहीं होगा, स्वच्छ भारत मिशन अधूरा रहेगा। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाए।
उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायतों में पात्र व्यक्तियों का चयन करें और उनका शौचालय बनवाकर स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत करें। इसी प्रकार गांव की सड़कें, नालियां, स्कूलों आदि की सफाई रंगाई-पुताई करके उन्हें अच्छी तरह से साफ-सुथरा रखने के लिए आगे आए। कहा कि यह तभी संभव है जब हर ग्राम पंचायत के प्रधान इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। गंगा किनारे स्थित जनपदों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी ग्राम प्रधानों नागरिकों को फिल्म दिखाकर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। फिल्म के माध्यम से सभी ग्रामों को स्वच्छ ग्राम बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में शौचालय निर्माण, आवास निर्माण, स्वच्छ भारत बनाने पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत के पद से सेवानिवृत रामाशंकर तिवारी को अंगवस्त्रम, रामायण, छाता आदि देकर सम्मानित कर समारोह पूर्वक उनकी विदाई की गई। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह, ब्लाक प्रमुख श्यामनारायण राम, सहायक खंड विकास अधिकारी सांख्यिकी डॉ.विजय कुमार गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी आईएएसडी रामजी यादव, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता भूपेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी देवनाथ राम, पवन पांडे, सुनील तिवारी, ओम प्रकाश यादव, रमेश चंद्र, चंद्रिका प्रसाद, धनंजय राम, अजीत गौतम, रविंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, रामायण चौहान, संतोष राय, फुलबदन यादव, नरेंद्र यादव, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेंद्र सिंह ने किया।
.....