{"_id":"5932f2fe4f1c1b36708b4585","slug":"1496511241516-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में ट्रक फंसने से 16 घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में ट्रक फंसने से 16 घंटे लगा जाम
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई (गाजीपुर)। कर्मनाशा पुल होते हुए बिहार प्रांत को जोड़ने वाले देवल मार्ग पर सेवराई परेमन शाह पोखरा के पास शुक्रवार की देर रात सड़क के गड्ढे में बालू लदा ट्रक फंसकर खराब हो गया। इसकी वजह से आवागमन अवरुद्ध हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। छोटे चार पहिया वाहन तो दूसरे मार्गों से निकलते रहे, लेकिन बड़े वाहनों की पहिए थमे रहे। शनिवार को दिन ट्रक को हटाने के बाद आवागमन सुचारु हो सका।
सेवराई से देवल जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात में बिहार से एक ट्रक बालू लेकर आ रहा था। इसी दौरान करीब 11 बजे सेवराई परेमन शाह पोखरा के पास मार्ग के गड्ढा में फंसकर खराब हो गया। बीच सड़क पर ट्रक के फंसने से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। कुछ ही देर में कई किलोमीटर तक ट्रकों की लाइन लग गई। छोटे चार पहिया वाहन किसी तरह पटरी और दूसरे मार्गों से निकलने रहे, लेकिन बड़े वाहनों के पहिए पूरी तरह से थमे रहे। ट्रकों में सवार चालक और खलासी भूख-प्यास से परेशान रहे। रात में तो खासकर छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन कम था, लेकिन सुबह वाहनों के आवागमन का दबाव बढ़ने पर वाहन सवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार की शाम तीन बजे ट्रक से बालू निकलवा कर उसे हटाया गया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। देवल मार्ग के खस्ताहाली का खामियाजा आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। इस मार्ग पर मौजूद गड्ढों में आएदिन वाहनों के फंसने से जाम लगने की समस्या आम बात होती जा रही है। इसको लेकर लोगों में रोष गहराता जा रहा है। लोगों का कहना है एक तरफ जहां प्रदेश सरकार ने 15 जून सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी किया है, वहीं इस मार्ग सहित अन्य मार्गों पर मौजूद गड्ढों को भरने का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।