फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लटके विद्युत तारों से मंडरा रहा मौत का खतरा

लटके विद्युत तारों से मंडरा रहा मौत का खतरा

Sun, 24 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
लटके विद्युत तारों से मंडरा रहा मौत का खतरा
गाजीपुर। नगर के कई इलाकों में मकानों से सटकर और छतों के ऊपर से विद्युत तार दौड़ रहे हैं। इतना ही नहीं शहर से सटे इलाकों में कई जगह तार लटकने से लोगों के सिर मौत का खतरा मंडरा रहा है। इससे बचने के लिए जहां कई घरों के लोगों ने तारों पर प्लास्टिक का कवर चढ़वा दिया है, वहीं कई मकानों के लोगों ने डंडा अथवा बांस लगाकर तारों को मकानों से दूर किया है। जिससे की किसी प्रकार की दुर्घटना से बच सकें। लोगों का कहना है कि कई बार विभाग को इस खतरे से अवगत कराया गया है, लेकिन वह गंभीर नहीं है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद कोई बड़ा हादसा होने के बाद वह इन तारों की सुधी लें। नगर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा तार दौड़ाया गया है, लेकिन यह तार कई मकानों में रहने वाले लोगों के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है। ऐसे में मकान में रहने वाले लोग हर समय डरे-सहमे हुए हैं। कचहरी-विकास भवन मार्ग पर जिलाधिकारी आवास के पास सड़क किनारे स्थित एक मकान में रहने वाले लोगों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। छत के पास से बिजली का तार गुजर रहा है। इससे मकान में रहने वाले लोग भयवश छत पर जाने से परहेज करते हैं। लोग इस बात से डरे-सहमे रहते हैं कि कहीं जर्जर तार टूटकर छत पर गिरने से मकान में करेंट न उतर जाए। नगर के चीतनाथ मुहल्ले में सड़क किनारे स्थित आधा दर्जन मकानों में रहने वालों पर विद्युत तारों की वजह से खतरा मंडरा रहा है। आलम यह है कि बिजली का तार जर्जर होकर मकानों से सट गया है। दस कदम पर तार में दस से पंद्रह जोड़ भी हैं। तारों से होने वाले खतरे से बचने के लिए मकानों में रहने वाले लोगों ने लकड़ी और बांस लगाकर तार को मकान से दूर कर दिया है। भयवश लोग कपड़ा सूखने के लिए भी बारजा पर नहीं टांगते हैं। महुआबाग-झुन्नूलाल चौराहे पर स्थित आमघाट में सड़क किनारे स्थित मकान के ऊपर 11 हजार लाइन का तार गुजर रहा है। तार में करेंट का प्रभाव इस कदर है कि यह हरी घास को भी पलभर में राख कर देती है। इससे मकान में रहने वाले लोग हर समय भयभीत रहते हैं। यह स्थिति नगर के विभिन्न मुहल्लों में देखने को मिलता है। बच्चे तार की चपेट में आकर किसी दुर्घटना के शिकार न हो, इस आशंकावश उन्हें छत पर नहीं जाने दिया जाता है। नगर के बाहर लटके तारों के कारण भी खतरा बढ़ता जा रहा है। इन मकानों की छतों और सटकर गुजरने वाले विद्युत तारों की वजह से लोगों दहशत में हैं। कई बार विभाग को इन तारों से अवगत कराया गया है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे हम लोगों को किसी दुर्घटना की आशंका सता रही है। शायद कोई बड़ी दुर्घटना होने के बाद विभाग इन तारों क सुधी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed