{"_id":"5c40bf1cbdec2273396b9ca7","slug":"141547747100-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद/मतसा(गाजीपुर)। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नागरिकों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रयोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को तहसील परिसर में मास्टर ट्रेनर द्वारा लोगों को जागरूक किया गया।
मास्टर ट्रेनर अवर अभियंता अवधेश कुमार एवं कुमारी पूनम ने बताया कि ईवीएम मशीन से मतदान करने के बाद वीवीपैट में लगी स्क्रीन पर आप अपने मतदान को देख सकते हैं। जागरूकता अभियान पूरे जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में 18 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रत्येक बूथ पर आयोजित किया जाएगा। इसमें स्थानीय बीएलओ भी उपलब्ध रहेंगे। जागरूकता अभियान में बताया कि इस बार पूरे जिले में लोकसभा का चुनाव ईवीएम मशीन के साथ वीवीपैट मशीन के माध्यम से किया जाएगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतसा एवं प्राथमिक विद्यालय बेटाबर खुर्द में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत वोटरों को विशेष जानकारी दी गई। मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर संजय नारायण शर्मा, रामलोचन, मनोज यादव, वीरेंद्र कुमार, मनीष शुक्ला, चंदन वर्मा, विनय कुमार, ओमप्रकाश राय, सुमेधा राय आदि उपस्थित थे।