{"_id":"5c2d01d2bdec2256c93f82d8","slug":"141546453458-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल को सफल बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल को सफल बनाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बैठक बुधवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय के परिसर में कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 8-9 जनवरी को होने वाली दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर अधिशासी अभियंता खंड द्वितीय एसके सिंह ने विद्युत कर्मियों से हड़ताल को शत-प्रतिशत सफल बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल-2018 को संसद में पारित होने से रोकना होगा, क्योंकि इससे विद्युत कर्मियों का नुकसान तो है ही, साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं को महंगी बिजली (10-12 रुपया प्रति यूनिट) मिलनी तय है, इसलिए विद्युत कर्मियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी इस बिल का विरोध करना चाहिए। संचालन करते हुए समिति के संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश कि (समान कार्य पर समान वेतन) संविदा कर्मियों को मिलना चाहिए। उन्होंने तेलंगाना सरकार की भांति संविदा कर्मियों को नियमित करने और निगमों के एकीकरण कर राज्य विद्युत परिषद बनाने की मांग की। समिति के वरिष्ठ नेता विजयशंकर राय ने कहा कि विद्युत प्रबंधन को तत्काल वेतन विसंगतियों का निराकरण किया जाना चाहिए, जिससे कर्मचारियों में व्याप्त आक्रोश को कम किया जा सके। बैठक में इंजीनियर शिवम राय, रविंद्र यादव, रमेश यादव, दिनेश विश्वकर्मा, श्याम जी, पितांबर कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, अमित सिंह, क्यामुद्दीन, अश्वनी सिंह, सलम अंसारी, नन्हें खां, अनिल गुप्ता, श्रवण कुमार, श्रवण यादव, राकेश कुमार सिंह, राकेश चौधरी, अजय विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, संजय यादव, अशोक, स्वारथ, रामजी पासी, अंसर अली, पवन कुमार, शिवराम सिंह, विश्वजीत सिंह, नौशाद खां, हिमांशु, श्रीराम, आदर्श सिंह, अजीत, मोहन पांडेय, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे। अध्यक्षता इंजीनियर शिवम राय किया।