फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हिंयुवा (भारत) ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला

हिंयुवा (भारत) ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला

Thu, 06 Dec 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
हिंयुवा (भारत) ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला
गाजीपुर। हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर के सकलेनाबाद स्थित कार्यालय पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान में जाकर आतंकवादियों के साथ फोटो खिंचाने के साथ ही वहां आयोजित सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद नारा लगाते हुए सेनाध्यक्ष से गले मिलकर देश विरोधी कार्य किया है। जो भी हिंदुस्तान की अस्मिता से खिलवाड़ करेगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि हमारा संगठन देश और धर्म की रक्षा करता है। इस राह में जो भी बाधा खड़ा करेगा, उसे हम नहीं छोड़ेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान जाना और भारत विरोधी नारेबाजी के बीच जनसभा में शामिल होना निंदनीय है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर देशद्रोही की श्रेणी में रखा जाना चाहिए। गुरुवार को पुतला फूंकने से पूर्व लोगों ने कांग्रेस नेता सिद्धू के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर रामनिवास, रामजी, अंकित तिवारी, राजू गुप्ता, आकाश, अंकुर, रामकिशोर, शिवम, अभिषेक, अखिल, प्रकाश, रणजीत, अरुण प्रकाश वर्मा, अजीत कुमार, कृष्णा शर्मा, विक्की गुप्ता, विवेक आर्य, रितिक, विशाल सिंह, विजय कुशवाहा, रुद्रप्रताप, शुभम सिंह, विनोद यादव, अनिकेत पटेल सहित दजनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed