फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Thu, 29 Nov 2018 11:19 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया
दिलदारनगर(गाजीपुर)। पेनकैक सिलाट एसोसिएशन आजमगढ़ की ओर से 24 और 25 नवंबर को आजमगढ़ जिले के जीडी ग्लोबल विद्यालय में प्रथम स्टेट पेनकैक सिलाट मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

गुरुवार को फुली गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए गांव में घुमाया। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में अभिषेक सिंह, मु. जीशान खां, सूरज गुप्ता, एहसान असीम, अमृत गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया। निलेश शर्मा, हर्ष पाठक, काजल यादव एवं शिखा यादव को स्वर्ण तथा विशाल प्रजापति ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। जूनियर वर्ग में शाहबाज खां को स्वर्ण तथा गोविंद ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग में तौकीर अंसारी, निजामुद्दीन एवं निलेश यादव ने रजत पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों को सम्मानित करने वालों में प्रभु सिंह यादव, प्रधान पप्पू यादव, मु. आसिम, अंजनीकांत पाठक, पिंटू यादव, प्रधान विजयी यादव, मो. अजहर खां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed