{"_id":"5b4cd2674f1c1b27618b4fa4","slug":"141531761255-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों की दुर्व्यवस्था के खिलाफ निकाली गई जनजागरण रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों की दुर्व्यवस्था के खिलाफ निकाली गई जनजागरण रथयात्रा
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला एवं महिला अस्पताल के साथ तहसील और ब्लाक मुख्यालयों पर संचालित सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। चिकित्सक निजी प्रैक्टिस में लिप्त हैं। इसके कारण मरीजों के साथ भेदभाव हो रहा है। अस्पतालों में जांच और दवा के नाम पर भी मरीजों का शोषण जारी है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मिलने वाला भोजन और दूध भी उन्हें नहीं मिलता। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जनजागरण अभियान की शुरूआत की। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पीसीसी सदस्य फरीद अहमद गाजी के नेतृत्व में सरजू पांडेय पार्क से जनजागरण रथयात्रा निकाली गई। इसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिला अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं जब तक पटरी पर नहीं आती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अस्पतालों की दुर्व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण रथयात्रा सभी ब्लाकों और तहसीलों में निकाली जाएगी। इसकी शुरूआत सोमवार से होते ही स्वास्थ्य महकमे में हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी पर जाकर वहां वह समस्याओं से रू-ब-रू होंगे और प्रत्येक अस्पताल की रिपोर्ट तैयार करेंगे। अंत में इसकी रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को सौंपा जाएगा। जिसे शासन तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। जिलाध्यक्ष डॉ. सिंह ने बताया कि जिला अस्पतालों में दयनीय व्यवस्था के चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस अस्पतालों की दुर्व्यवस्था को लेकर चुप नहीं बैठ सकती। भ्रष्टाचार एवं दुर्व्यवस्था के खिलाफ पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि श्री गाजी को अस्पतालों की दुर्व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद कर उसे दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंदोलन की शुरूआत में कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। वक्ताओं का आरोप है कि जिला एवं महिला अस्पताल में मरीजों का जमकर शोषण किया जा रहा है। यह दोनों अस्पताल रेफरल अस्पताल बन चुके हैं। मरीज शोषण का शिकार हो रहा है। मरीजों को बेहरत सुविधाएं न मिलने से इलाके के लोग काफी नाराज हैं। इस मौके पर महामंत्री मुहम्मद राशिद, परवेज अहमद खां, मिलिंद्र सिंह, आशुतोष गुप्ता, जावेद अहमद खां, हामिद सिद्दीकी, मुश्ताक खां, शबीउल हसन आदि उपस्थित थे।