{"_id":"5ae4b18e4f1c1b3a0b8b7083","slug":"141524937102-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहा गेहूं क्रय केंद्र, किसान हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहा गेहूं क्रय केंद्र, किसान हुए परेशान
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। साधन सहकारी समिति नरियांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र शनिवार को बंद रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों की नामौजूदगी के चलते गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचने वाले किसान गेहूं विक्रय के लिए काफी परेशान रहे।
शनिवार की सुबह मंगला बिंद सुहेल खान विजय कुमार सिंह ट्रैक्टर पर लादकर गेहूं विक्रय के लिए साधन सहकारी समिति नरियांव पहुंचे। क्रय केंद्र पर ताला लटका हुआ था। इसके बाद केंद्र पर लिखे सचिव के नंबर पर फोन किया गया और इंतजार करते रहे। कई घंटा रुकने के बाद जब सब्र का बांध टूटा तो किसानों ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया। इसके बाद किसान मजबूर हो कर वापस लौट गए। किसानों का आरोप है कि कर्मचारियों की मनमानी की शिकायत कई बार आला अधिकारियों से की गई। इस सबंध में क्रय केंद्र के सचिव रविंद्रनाथ राय ने बताया कि घर में प्रयोजन के कारण छुट्टी पर हूं। किसानों का आरोप गलत है। क्रय केंद्र पर प्रतिदिन कोई न कोई कर्मचारी मौजूद रहता है।