{"_id":"59d6763e4f1c1ba8538b5ef0","slug":"141507227198-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपेक्षा के अनुरूप वार्ड में नहीं हुआ विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपेक्षा के अनुरूप वार्ड में नहीं हुआ विकास कार्य
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। वार्ड नंबर-एक रुईमंडी अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुआ है। यहां समस्याएं मुंह बाएं खड़ी हैं। इससे वार्ड के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। सभासद द्वारा वार्ड में कुछ विकास कार्य जरूर कराए गए हैं, लेकिन चुनाव के करीब तीन साल बाद उनके पति का अचानक निधन हो गया। इसके बाद महिला सभासद अपने मायके रहने लगी। तभी से विकास कार्य ठप पड़ा है। वर्तमान में वार्ड की कई सड़कें बदहाल हैं। इसके साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी भगवान भरोसे है। आगामी निकाय चुनाव में लोगों ने ऐसे सभासद का चयन करने का मन बनाया है, जिसकी सोच वार्ड के विकास की होगी।
नवंबर महीने में नगर निकाय का चुनाव होना तय माना जा रहा है। इसे लेकर अभी से नगर पालिका और नगर पंचायतों में चुनावी हलचल शुरू हो गई है। पिछले कई माह से संभावित उम्मीदवार वोट बैंक ठीक करने में जुटे हैं। इस बार के चुनाव मैदान में प्रत्याशियों ने इसकी तैयारी कर वार्डों में पहुंचकर मतदाताओं से जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। वोटरों ने भी अभी से मन बनाना शुरू कर दिया हैं कि इस बार वार्ड के विकास की कमान उसी सभासद के हाथ में सौंपनी है, जो विकास करे। नगर अध्यक्ष के चुनाव में भी सोच-समझकर मतदान करना है।
शहर के वार्ड नंबर-एक रुईमंडी निवासी प्रिंस अग्रवाल ने कहा कि वार्ड में वर्तमान सभासद कुसुम देवी ने कुछ विकास कार्य जरूर कराए हैं, लेकिन उनके पति के निधन के बाद अब वह अपने मायके में रहने लगीं हैं, जिससे विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। इसी क्रम में बावन दास गुप्ता ने कहा कि वार्ड की कई सड़कें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। भीम कश्यप और विपिन जायसवाल ने कहा कि सभासद के मायके जाने के बाद वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। इस बार विकास की सोच रखने वाले नपा अध्यक्ष और सभासद का ही चयन