फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पंडालों में मां का दर्शन कर भक्त हुए निहाल

पंडालों में मां का दर्शन कर भक्त हुए निहाल

Fri, 29 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
पंडालों में मां का दर्शन कर भक्त हुए निहाल
गाजीपुर। नवरात्र की नवमी पर शुक्रवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में शक्ति की आराधना की धूम दिन भर मची रही। शाम होते ही पंडालों में स्थापित शक्ति स्वरूपा के दर्शन-पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर रात तक चलता रहा। जगतजननी के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। पंडालों में शाम को की गई आरती भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। पंडालों के आसपास रंग-बिरंगी झालरों से की गई सजावट अनुपम छटा बिखेर लोगों का मन मोह रही थी।
विज्ञापन

नवमी के दिन पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के पूजन-अर्चन का कार्य सुबह से ही प्रारंभ हो गया था। शाम होते ही मां के दर्शन के लिए लोगों के घरों से निकलने का क्रम शुरू हो गया। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, वैसे-वैसे मां का दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या में वृद्धि होती गई। रात नौ बजते-बजते शहर की प्राय: सभी सड़कें श्रद्धालुओं से पट गईं। शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, ददरीघाट, लालदरवाजा, झुन्नूलाल चौराहा, महाजनटोली, रेलवे स्टेशन, लंका, नवापुरा, सकलेनाबाद, सिंचाई विभाग चौराहा, वेदपुरवा, राजेंद्र नगर, उर्दू बाजार, नवाबगंज, टेढ़ीबाजार, चीतनाथ, स्टीमरघाट, रायगंज, रौजा आदि मुहल्लों में बनाए गए पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम को पूजा पंडालों में हुई आरती देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। पंडालों तथा आसपास झालर से की गई सजावट अनुपम छटा बिखेर रही थी। कुछ इसी तरह की स्थिति जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की भी रही। मुहम्मदाबाद, सैदपुर, कासिमाबाद, दुल्लहपुर, मरदह, भदौरा, देवकली, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, ताजपुर डेहमा, बहादुरगंज, दिलदारनगर, गहमर, जंगीपुर, बिरनो, सेवराई, नोनहरा, खानपुर, औड़िहार, नंदगंज, करंडा, शादियाबाद, बहरियाबाद, मटेहू, मतसा, जमानिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पूजा पांडालों की भी रही। शाम से ही देवी मां के दर्शन-पूजन का जो सिलसिला शुरु हुआ वह आधी तक जारी रहा। शक्ति स्वरूपा का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। पूजा पंडालों में बज रहे ढोल-नगाड़े और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बज रहे देवी गीत से आसपास का माहौल पूरी तरह देवीमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed