फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फ्लोरेंस नाइटिंगगेल पुरस्कार के लिए सुशीला और आशा दो नर्सों का नाम भेजा.

फ्लोरेंस नाइटिंगगेल पुरस्कार के लिए सुशीला और आशा दो नर्सों का नाम भेजा.

Fri, 12 Apr 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
फ्लोरेंस नाइटिंगगेल  पुरस्कार के लिए सुशीला और आशा दो नर्सों का नाम भेजा.
ग़ाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रति वर्ष जिला स्तर पर बेहतर कार्य करने और सुरक्षित प्रसव कराने वाली स्टाफ नर्सों का चयन कर प्रदेश स्तर पर फ्लोरेंस नाइटिंगगेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसके लिए प्रत्येक जिले से दो स्टाफ नर्सों का नाम पुरस्कार के लिए नामित किया जाता है। इस क्रम में गाजीपुर जिले से मुख्यचिकित्साधिकारी कार्यालय से दो स्टाफ नर्सों का नाम पुरस्कार के लिए निदेशालय भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने बताया कि महिला चिकित्सालय सैदपुर में कार्यरत स्टाफ नर्स सुशीला देवी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर तैनात आशा चौधरी का नाम चयनित किया गया है। यह दोनों बेहतर सेवा देने और सुरक्षित प्रसव कराने के लिए उपयुक्त पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले से दो स्टाफ नर्सों का नाम निदेशालय को भेजा गया है। इसके बाद इन सभी नामों में से प्रदेश स्तर पर बेहतर कार्य करने वाली स्टाफ नर्स का चयन कर प्रदेश स्तर पर स्थान लाने वाली स्टाफ नर्सों को यह पुरस्कार प्रदेश स्तर पर दिया जाएगा। इसपुरस्कार के लिए चयनित स्टाफ नर्सों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से एक प्रशस्ति पत्र, मेडल और 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed