फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गाजीपुर में रामकुमार तो बलिया से लड़ेंगे रुकमणी

गाजीपुर में रामकुमार तो बलिया से लड़ेंगे रुकमणी

Wed, 13 Mar 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर में रामकुमार तो बलिया से लड़ेंगे रुकमणी
मुहम्मदाबाद। भारतीय समाज दल के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को युसूफपुर स्थित कृषि मंडी परिसर में आयोजित की गई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव पर विचार-विमर्श किया गया। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनारायन राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी पूर्वांचल की हर लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। अब तक गैर दलों से जीतकर जाने वाले सांसदों ने पूर्वांचल के दर्द को सदन में उठाने का कार्य नहीं किया। राजभर ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए कहा कि गाजीपुर लोकसभा सीट से रामकुमार राजभर, बलिया से रुकमणी राजभर, चंदौली लोकसभा क्षेत्र से नंदलाल राजभर, घोसी लोकसभा सीट से रामजी राजभर, सलेमपुर क्षेत्र से श्याम नरायण राजभर को टिकट दिया गया है। बैठक की अध्यक्षता जनार्दन राजभर एवं संचालन नंदलाल राजभर ने किया। इस अवसर पर सुग्रीव राजभर, नंदलाल राजभर, नंदलाल वर्मा, गंगासागर राजभर, रविंद्र राजभर, ओमप्रकाश राजभर, संजय राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed