{"_id":"5c82af05bdec2214355655b2","slug":"131552068357-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस शुक्रवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की हर क्षेत्र में बढ़ रही भागीदारी की प्रशंसा करते हुए महिलाओं को और शिक्षित व सशक्त करने पर बल दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के निर्देश पर तहसील सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार ने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने समाज में महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न के संबंध में उनके अधिकारों व उनके बचाव के कानूनी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सिविल जज जूनियर डिवीजन अमित कुमार ने कहा कि महिलाए अब अबला नहीं है। उन्हें समाज में और सरकार की तरफ से भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ स्लोगन की चर्चा करते हुए कहा कि आज समाज में बेटियों को लेकर लोगों की मानसिकता में परिवर्तन हुआ है। इस अवसर पर सेण्ट्रल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष आलोक राय, दयाशंकर दूबे, रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश यादव ने विचार प्रकट किया। अंत में तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव तहसीलदार घनश्याम ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। उधर बाल विकास परियोजना कार्यालय मुहम्मदाबाद की तरफ से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सलेमपुर, तिवारीपुर, गौसपुर, केशवपुर आदि केन्द्रों पर प्रभारी सीडीपीओ शायरा परवीन ने पोषण पखवारे की शुरुआत किया।
उन्होंने कहा कि आज से 22 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कुपोषण, एनीमिया को दूर करने के लिए जिसमें किशोरी बालिकाओं के खून की जांच की गई तथा वजन कराया गया। किशोरी जांच कार्ड जारी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिंदा मौर्या, तारा पाठक, भाग्यमणि जायसवाल, बिन्दु देवी, मनोज सिंह, आमोद कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे। सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती चन्दा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा महिला दिवस के अवसर पर रसोईयों के मानदेय में पांच सौ रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी की घोषणा का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि लंबे समय से रसोईया संघ मानदेय में बढ़ोतरी के लिए संघर्ष करता रहा है। कहा कि इसे और बढ़ाये जाने की जरूरत है। बैठक में फूलमती, पुष्पा, संगीता, ललिता, रंभा, धानमुनी, विद्यावती देवी, सुशीला देवी, मंजू, ममता, मीना देवी, अनीता, सीमा, रीता, मुनीता, आशा, गीता, रीता आदि उपस्थित रही।