फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क के आधा-अधूरा निर्माण से परेशानी

सड़क के आधा-अधूरा निर्माण से परेशानी

Sun, 20 Jan 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क के आधा-अधूरा निर्माण से परेशानी
सेवराई(गाजीपुर)। भदौरा-देवल मार्ग पर आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी सड़क से करीब छह इंच ऊंचे नव निर्मित सीसी मार्ग पर चढ़ने में जहां चार पहिया वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही। वहीं बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। इससे लोगों में रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के बस स्टैंड से बाजार, रेलवे क्रासिंग, सेवराई होते हुए देवल के रास्ते बिहार प्रांत को जोड़ने वाला करीब सात किलोमीटर भदौरा-देवल मार्ग बहुत दिनों से उपेक्षित पड़ा हुआ था। कार्यदाई संस्था द्वारा सेवराई पंचशील चौक से देवल तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरु करने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी, लेकिन यूनियन बैंक तक ही सड़क का निर्माण कर छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीप्रकाश सिंह, जितेंद्र प्रजापति, पिंटू श्रीवास्तव, टनमन शाह, राजू गुप्ता, विनोद गुप्ता आदि ने बताया कि सड़क का आधा-अधूरा निर्माण आवागमन करने वालों को परेशान कर रहा है। नवनिर्मित सीसी सड़क की ऊंचाई करीब छह इंच है। इससे इस मार्ग पर चढ़ने में जहां चारपहिया वाहनों को दिक्कत हो रही है। वहीं बाइक सवारों की काफी फजीहत हो रही है। खासकर अंजान तेज रफ्तार चालकों की जैसे ही ऊंची सड़क पर नजर पड़ रही है, वह अचानक वाहनों का ब्रेक लगा रहे हैं, जिससे या तो गिरते-गिरते बच रहे हैं या फिर गिरकर घायल हो जा रहे हैं। कई चार पहिया वाहन फंस जा रहे हैं, जिससे जाम लगने पर आवागमन अवरुद्ध हो जा रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की, जिससे लोगों की परेशानियों का समाधान हो सके। इस संबंध में एसडीएम मो. कमर ने कहा कि कार्यदायी संस्था से बात कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed