{"_id":"5c080652bdec224163422662","slug":"131544029778-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात से धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात से धरना
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। पिता के हत्यारोपियों की 53 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से निराश समाजसेवी के पुत्र ने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को पत्रक सौंपा है। इसमें कहा गया है कि गिरफ्तारी न होने से परिजन निराश हैं। इसे लेकर सात दिसंबर को रामलीला मैदान में परिवार सहित शुभचिंतकों के साथ धरना पर बैठेंगे।
पत्रक में देवड़ी गांव निवासी मृतक समाजसेवी के पुत्र वीरबहादुर सिंह ने कहा है कि उसके पिता समाजसेवी श्रीप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना दादा की बीते 12 अक्तूबर को गोली मार कर क्षेत्र के बूढ़ाडीह गांव के पास लावा छावा माइनर के पास हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। बावजूद इसके पुलिस की निष्क्रियता से आज तक मामले का खुलासा नहीं किया। इससे परिवार के लोगों के साथ शुभचिंतकों में निराशा है। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है। परिवार सहित क्षेत्र के लोग हत्या के खुलासे को लेकर नाउम्मीद होते जा रहे हैं। पुलिस हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही है। इससे मुझे धरना पर बैठने के लिए विवश होना पड़ रहा है। वीरबहादुर सिंह ने बताया कि एसडीएम द्वारा धरना की अनुमति दी गई है, इसलिए वह सात दिसंबर से रामलीला मैदान में धरना प्रारंभ करेगा।