{"_id":"5c06c28cbdec2241a533b75e","slug":"131543946892-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी पर लगाया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी पर लगाया छेड़खानी का आरोप
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह रिटायर्ड फौजी पर महिला से घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला के चीखने-चिल्लाने पर फौजी वहां से भागने लगा। इस मामले में महिला ने कोतवाली में पूर्व फौजी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
महिला का आरोप है कि सुबह वह घर पर अकेली थी। इसी बीच सेवानिवृत्त फौजी घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। इसका जब विरोध की तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। उसके चीखने-चिल्लाने पर आस-पास की महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और भाग रहे फौजी की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने कोतवाली पहुंच कर पूर्व फौजी के खिलाफ तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने बताया की महिला के साथ छेड़खानी की घटना गलत है। यह मामला जमीन संबंधित है। जिसे लेकर मारपीट की घटना हुई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।