{"_id":"5be089cdbdec2269436b9afa","slug":"131541441997-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्कषण का केंद्र रही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर बनी रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्कषण का केंद्र रही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर बनी रंगोली
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। छात्र-छात्राओं में कला के प्रति रुचि एवं प्रतिस्पर्धा के विकास के लिए महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल के परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन से दस तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय एकता, महात्मा ज्योतिबा फूले तथा सर्व शिक्षा अभियान पर बनाई गई रंगोली विशेष आर्कषण का केंद्र रही।
तीन ग्रुपों में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं की ओर से बनाई गई रंगोली इतनी मनमोहक थी कि सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों के अंर्तमन को छू गई। प्रतियोगिता में बनाई गई रंगोली अलग-अलग भावों को प्रकट कर रही थी। बनाई गई रंगोली को देखकर विद्यालय की सह-प्रबंधक संध्या कुशवाहा ने बच्चों के इस कार्य की प्रशंसा की। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी से रंगोली संख्या-चार( नितिन, अनुज, अभिमन्यू), जूनियर ग्रुप से रंगोली संख्या-50 एवं 88 को सामूहिक रूप से पहला तथा सीनियर ग्रुप से रंगोली संख्या-112 एवं 124 को सामूहिक रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुर्दशन सिंह कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कला शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्रों के इस प्रयास की सराहना की।