फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सेना भर्ती: 3034 में 366 युवकों को दौड़ में मिली कामयाबी

सेना भर्ती: 3034 में 366 युवकों को दौड़ में मिली कामयाबी

Sat, 28 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती: 3034 में 366 युवकों को दौड़ में मिली कामयाबी
गाजीपुर। सेना की वर्दी पहनने की ललक अभ्यर्थियों की आंखों में साफ दिखाई दे रही है। आठवें दिन शनिवार को जिले के जखनिया और जमानिया तहसील के पंजीकृत 5416 अभ्यर्थियों में से भर्ती स्थल पर 3185 उपस्थित हुए। दौड़ में 366 अभ्यर्थियों को कामयाबी मिली। आरटीआई मैदान पर शनिवार की भोर से टोकन वितरण का कार्य आरंभ हो गया था।
विज्ञापन

टोकन लेकर अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आगे बढ़े लेकिन पहली लंबाई कम होने के कारण 151 अभ्यर्थी बाहर हो गए। शेष 3034 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। 16 मीटर की इस दौड़ में कुल 366 अभ्यर्थी सफल हुए। सफल अभ्यर्थी अगली प्रक्रिया लिखित परीक्षा की तैयारी में जुट गए। मालूम हो कि 20 अप्रैल से पीजी कालेज मैदान पर सेना भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ है। अभी तक भदोही जिले के ज्ञानपुर एवं औराई तहसील, सोनभद्र जिले के घोरावल, राबर्ट्सगंज, दुद्धी, मिर्जापुर जिले की सदर तहसील, चंदौली की चंदौली सदर, नौगढ़, मुगलसराय एवं चकिया, सकलडीहा, जौनपुर के बदलापुर, जौनपुर सदर और केराकत, शाहगंज, मड़ियाहूं, मछलीशहर तहसील और वाराणसी के राजातालाब, वाराणसी सदर, पिंडरा और गाजीपुर के सैदपुर तहसील के युवक भाग सेना भर्ती में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed