फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दसवीं के 24 परीक्षार्थियों ने छोड़ी एफआईटी की परीक्षा

दसवीं के 24 परीक्षार्थियों ने छोड़ी एफआईटी की परीक्षा

Thu, 08 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
दसवीं के 24 परीक्षार्थियों ने छोड़ी एफआईटी की परीक्षा
गाजीपुर। सीबीएसई की परीक्षा में गुरुवार को चौथे दिन दसवीं कक्षा के छात्रों की एफआईटी की परीक्षा हुई। इसमें सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर 1626 में से 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा में आज दसवीं कक्षा के छात्रों की फाउंडेशन आफ इनफार्मेशन टेक्नोलाजी (एफआईटी) की परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में आठ केंद्रों पर 1626 परीक्षार्थियों को बैठना था, लेकिन 24 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 1602 परीक्षा में बैठे। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि आज की परीक्षा में 275 परीक्षार्थियों में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तूलिका पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बीएम उपाध्याय ने बताया कि उनके केंद्र पर 33 परीक्षार्थियों में से दो अनुपस्थित रहे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि एफआईटी की परीक्षा में 465 में से 457 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। शेष आठ अनुपस्थित रहे। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य केश्वर प्रसाद ने बताया कि सभी 79 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 440 में सात अनुपस्थित तथा 433 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के संस्थापक-प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने बताया जबकि 37 में एक अनुपस्थित तथा 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि 122 में दो अनुपस्थित तथा 120 ने परीक्षा दी। जमानिया संवाददाता के अनुसार सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आज परीक्षा में 175 में 173 उपस्थित तथा दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की बिजनेस स्टडी प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed