फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दसवीं के बासठ परीक्षार्थियों ने छोड़ दी हिंदी की परीक्षा

दसवीं के बासठ परीक्षार्थियों ने छोड़ दी हिंदी की परीक्षा

Tue, 06 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
दसवीं के बासठ परीक्षार्थियों ने छोड़ दी हिंदी की परीक्षा
गाजीपुर।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा में मंगलवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में सभी आठ केंद्रों पर 4194 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए जबकि 62 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सीबीएसई की परीक्षा के दूसरे दिन आज दसवीं कक्षा के छात्रों की हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में सभी आठ केंद्रों पर 4256 परीक्षार्थियों को बैठना था लेकिन 62 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 4194 ने परीक्षा दी। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि हिंदी की परीक्षा में 714 में से 702 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे जबकि 12 ने परीक्षा नहीं दी। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि आज की परीक्षा में 549 परीक्षार्थियों में से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शेष 539 परीक्षा में उपस्थित रहे। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य केश्वर प्रसाद ने बताया कि 262 में 2 अनुपस्थित तथा 260 परीक्षा में बैठे। तूलिका पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बीएम उपाध्याय ने बताया कि उनके केंद्र पर 758 परीक्षार्थियों में से 8 अनुपस्थित तथा 750 परीक्षा में उपस्थित रहे। वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 759 में 11 अनुपस्थित तथा 748 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के संस्थापक-प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने बताया कि 184 में 179 ने परीक्षा दी। 5 परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं बैठे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि 495 में 9 अनुपस्थित तथा 486 ने परीक्षा दी। जमानिया संवाददाता के अनुसार सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आज की परीक्षा में 535 में 530 उपस्थित तथा 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बुधवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की भौतिक विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed