{"_id":"5a75f1b84f1c1bb1208b711c","slug":"131517679032-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : गर्दन भी नहीं घुमा सकेंगे नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : गर्दन भी नहीं घुमा सकेंगे नकलची
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से शुरू होगी। जिले में इस बार 279 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा कराए जाने की तैयारी विभाग कर रहा है। पिछले साल जिन परीक्षा केंद्रों पर हंगामा हुआ है, मारपीट और नकल कराने की बात सामने आई है उन्हें अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इसकी लिस्ट तैयार की जा रही है। इन केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट (विशेष दल) की तैनाती के लिए भी खाका तैयार हो रहा है। इस बार केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार कुल 2.28 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे लेकिन कई परीक्षा केंद्रों पर सुविधाओं का टोटा है। यहां फर्नीचर, शौचालय तथा बिजली तक की व्यवस्था नहीं की गई है। बोर्ड परीक्षा में नकलची गर्दन भी न घुमा सकें और शिक्षा माफियाओं के अरमान चूर-चूर हो जाएं, इसके लिए जिला तथा पुलिस प्रशासन व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने में रात-दिन जुटा हुआ है। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एक लाख 34 हजार 530 तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख एक हजार 547 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए कुल 279 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 09 राजकीय, 79 एडेड और 191 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। तहसीलवार केंद्रों के आवंटन पर नजर डालें तो जखनियां में 79, सैदपुर में 57, सदर में 56, कासिमाबाद 34, मुहम्मदाबाद में 27, जमानिया में 19 और सेवराई में 07 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में छह संकलन केंद्र भी बनाए गए हैं। 95 फीसदी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाएं मानक के अनुरूप नहीं है। पांच फीसदी केंद्रों पर शौचालय नहीं है। कई जगह हैं तो वह प्रयोग करने लायक नहीं है। कहीं बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं है, तो कहीं शुद्ध जल मिलना मुश्किल है।
बोर्ड परीक्षा का सकुशल संपन्न कराने के लिए 279 केंद्र व्यवस्थापक लगाए जाएंगे। इनके अलावा 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सात जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। सात सचल दल के साथ पुलिस की मोबाइल टीमें भी लगेंगी। पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में करीब 400 पुलिस कर्मी, 60 से अधिक दारोगा, महिला पुलिस, होमगार्ड के साथ ही पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की विशेष व्यवस्था की जाएगी।