फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान जरूरी

राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान जरूरी

Fri, 02 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान जरूरी
क्षेत्र के लटिया गांव में सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में 22वीं संगीति लटिया महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एडीसी यमुना नगर हरियाणा डॉ. सतवीर सिंह सैनी एवं धम्म गुरु लामा लोब्जंग ने लटिया स्तंभ पर बौद्ध स्तुति एवं पंचशील प्रार्थना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता डा. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आजादी के छह दशक बीत जाने के बाद भी भारतीय संविधान भारतीय जनमानस का ग्रंथ नहीं बन पाया और न ही राष्ट्रीय ग्रंथ के रूप में स्थापित ही हो पाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेदों, उपबंधों का ज्ञान न होने के कारण मौका परस्त ताकतें भारतीय समाज को भ्रमित करती हैं। विशिष्ट अतिथि आईएएस डॉ. गौरव सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय संविधान सर्वश्रेष्ठ है और इसका अनुसरण सभी को करना चाहिए। भंते लामा लोब्जंग ने सभी को बौद्ध धर्म के उद्देश्यों के बारे में बताया और बौद्ध नीति एवं उपदेशों का अक्षरश: पालन करने को कहा। राष्ट्रीय प्रवक्ता सच्चिदानंद मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय धर्मग्रंथ के रूप में पढ़ा जाना चाहिए। आपसी भाईचारा एवं अखंडता के लिए इसी धर्मग्रंथ की जरूरत है। उन्होंने सभी से राष्ट्र के प्रति एकजुट रहने का आह्वान करते हुए राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को जरूरी बताया। इससे पहले पंचशील ध्वज, राष्ट्रीय ध्वज एवं सम्राट अशोक क्लब के ध्वज को फहराया गया और राष्ट्रीय गान हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों ने सम्राट अशोक क्लब के संस्थापक स्व. सुबास सिंह मौर्य को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी, धनंजय मौर्य, जय सिंह मौर्य, ऋषिकांत मौर्य, राजाराम मौर्य, श्रवण कुमार, राजेंद्र, आनंद, श्याम मोहन, सर्वजीत, मनोज, रामनिवास आदि उपस्थित थे। संचालन कुमार प्रवीण एवं गिरीश मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ शशिकांत मौर्य, डॉ आरपी सिंह और डॉ गोपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस की रही चुस्त व्यवस्था
जमानिया। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकैटिंग कर रखी थी। बड़े एवं छोटे वाहनों को जाने की अनुमति नहीं थी। बड़े वाहनों को हेतिमपुर के पास खड़ा किया गया था। इस महोत्सव में कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी भी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
सम्मानित हुई रसूलन बीबी
जमानिया। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उनकी उम्र अधिक होने एवं चलने में असमर्थ होने के कारण सम्राट अशोक क्लब के कार्यकर्ताओं ने उन्हें मंच तक पहुंचाया। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शौर्य गाथा को विस्तार से लोगों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed