{"_id":"59d3d06b4f1c1bda538b575a","slug":"131507053675-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की टूटी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की टूटी सांस
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज (गाजीपुर )। थाना क्षेत्र के सहेड़ी रेलवे क्रासिंग से पहले एक निजी विद्यालय के पास मंगलवार को दो बाइकों में भिड़ंत से एक बाइक पर सवार मजदूर की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिवार वालों को दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी संतोष भारती (28) बाइक से नंदगंज किसी काम से आया था। काम निपटाने के बाद वह घर वापस जा रहा था। वह अभी सहेड़ी रेलवे क्रासिंग के पहले एक निजी विद्यालय के पास पहुंचा। वह बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे बाइक से जा भिड़ा। घटना में वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आई। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।