{"_id":"59440ef84f1c1b6b3e8b45e9","slug":"131497632504-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर आंगनबाड़ियों ने वापस किया बुकलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर आंगनबाड़ियों ने वापस किया बुकलेट
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देकर राशनकार्डों के सत्यापन का कार्य करने से इंकार करते हुए समूह में शुक्रवार को जमकर नारेबाजी की। सभी बुकलेट बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में जाकर वापस कर दिया।
विकास खंड की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय पर सुबह एकत्रित हुए। संगठन के मंडल संरक्षक जेसी तिवारी, जिला संरक्षक अमरनाथ दुबे एवं ब्लाक अध्यक्ष निर्मला सिंह के नेतृत्व में 104 आंगनबाड़ियों ने अपनी सभी बुकलेट वापस कर दिया। इस मौके पर आंगनबाड़ियों ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में राशन कार्डों के सत्यापन कार्य से विरत रहने का आदेश पारित किया है। इसलिए अब पूरे जिले की आंगनबाड़ी राशन कार्डों का सत्यापन नहीं करेंगीं। आंगनबाड़ियों ने नारेबाजी करते हुए सभी बुकलेट बाल विकास परियोजना अधिकारी की अनुपस्थिति में कार्यालय में जमा कर दिया। आंगनबाड़ी जब सभी बुकलेट जमा कर रही थी, उस समय सभी सुपरवाइजरों के साथ वरिष्ठ लिपिक कुसुम देवी मौजूद थी। इस अवसर पर रेनू सिंह, रीता देवी, मीना सिंह, चम्पा देवी, ऊषा राय, देवम ति सिंह, सुभावती देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। आंगनबाड़ियों के सख्त तेवर को देखते हुए एक बार फिर राशन कार्डों का सत्यापन का कार्य अधर में लटकता दिख रहा है।