{"_id":"5c0fedb7bdec22417a2ed6c9","slug":"121544547767-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्बलपुर गांव में पहुंची जांच टीम, खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्बलपुर गांव में पहुंची जांच टीम, खामियां
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। क्षेत्र के सब्बलपुर खुर्द गांव में वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार आदि को लेकर मंगलवार को डीएम के बाला जी के आदेश पर जिला भूमि संरक्षण अधिकारी केके सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्थलीय जांच की। कई जगह कार्य में खामियां पाई गई।
जिलाधिकारी के आदेश पर जांच में पहुंचे जिला भूमि संरक्षण अधिकारी केके सिंह ने शौचालय, नाली, खड़ंजा, मिट्टी कार्य, स्ट्रीट लाइट, हैडंपप की मरम्मत में गड़बड़ी आवास आवंटन में गड़बड़ी आदि से संबंधित जांच विस्तार से की गई। इस मौके पर जांच अधिकारी द्वारा ग्रामीणों का बयान दर्ज किया गया और कई जगहों पर फोटोग्राफी और वीडियो क्लीप बनाई गई। शिकायतकर्ता वेद व्यास उपाध्याय सहित गांव के मनमोहन उपाध्याय, गोरखनाथ आदि का कहना है कि गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्य मानक के अनुरूप नहीं हैं और गांव में सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। जिस क्रम में जांच की जा रही है। गांव में विकास कार्यो के नाम पर अनियमितता बर्ती गई है। इस संबंध में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी केके सिंह ने बताया कि मिट्टी खंडजा, आरसीसी सड़क, स्ट्रीट लाइट, शौचालय, आवास, पक्की नाली मरम्मत, हैडंपंप मरम्मत आदि की जांच की गई है। जिसमें शौचालय निर्माण में कुछ कमियां पाई गई है। प्रथम दृष्टया आरोप सही प्रतीत हो रहे हैं। मानक के अनुरूप कार्य नहीं हुआ है। कई लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं और वीडियो फोटोग्राफी भी हुई है। वर्तमान समय में भौतिक सत्यापन और ब्यान दर्ज किए गए हैं और सड़क, नाली आदि की नापी भी की गई है। जिसका अभिलेखों से मिलान किया जाएगा। अभी जांच चल रही है। शुक्रवार को गैस कनेक्शन आवंटन, मनरेगा का कार्य, मिड डे मील आदि की जांच की जाएगी। जिसके बाद जांच की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।