{"_id":"5c0957e4bdec2241a73a79a8","slug":"121544116196-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और प्रेमी के साथ मिली मृत बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और प्रेमी के साथ मिली मृत बेटी
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के नसीरपुर हुरमुजपुर की एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इससे उसके पिता भी अंजान थे और स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच करंडा में गंगा नदी में एक महिला का शव मिला था।
विवाहिता के पिता ने उसकी शिनाख्त अपनी पुत्री के रूप में करते हुए ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का पुलिस पर दबाव बनाया, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। बीते बुधवार को पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ सतना में गिरफ्तार कर लिया। लड़की पक्ष की पहल पर विवाहिता का उसके प्रेमी की शादी करने को ससुराल पक्ष भी राजी हो गया और इस मामले में सुलह-समझौता कर लिया गया।
बहरियाबाद क्षेत्र के नसीरपुर हुरमुजपुर एक व्यक्ति की पत्नी 30 नवंबर की शाम परिवार वालों से बिना कुछ बताए गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला था। तीन दिसंबर को बड़ागांव निवासी विवाहिता के पिता ने सादात थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। दो दिसंबर को करंडा के पुरैना में बक्सा में एक महिला का शव मिला था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर विवाहिता का पिता मर्चरी हाउस पहुंचा था महिला की शिनाख्त अपनी पुत्री के रूप में किया था। तत्पश्चात स्थानीय पुलिस पर दहेज हत्या का मुकदमा कायम करने का दबाव बनाने लगा था, लेकिन लाश की स्थिति देखकर पुलिस यह मानने को तैयार नहीं थी कि लाश उक्त व्यक्ति के पुत्री का है। रिपोर्ट दर्ज न करते हुए मामले की छानबीन में जुटी थी।
इसी बीच सुराग मिलने पर थानाध्यक्ष ने एक एसआई वह कुछ पुलिस कर्मियों को मध्य प्रदेश के सतना भेजा, जहां फरार विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें लेकर बहरियाबाद थाना आई। इसकी जानकारी विवाहिता के पिता, उसके ससुराल और विवाहिता के प्रेमी के परिवार वालों को दी। तीनों के परिवार के लोग थाना पहुंचे। सभी ने आपस में बातचीत करते हुए इस बात पर सुलह-समझौता किया कि विवाहिता प्रेमिका की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी जाए।