{"_id":"5c06c07bbdec22417c728ead","slug":"121543946363-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अभद्र कमेंट करने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर अभद्र कमेंट करने पर दी जान से मारने की धमकी
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में बाइक मिस्त्री ने एक युवक को फेसबुक पर अभद्र धमकी दी थी। इसे लेकर युवक उसके घर पहुंच गया और उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुन कर आस-पास के कुछ लोग वहां पहुंच गए और उसे घेर लिया। उधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही युवक बाइक स्टार्ट कर भागने लगा] लेकिन भागते समय उसकी बाइक पलट गई। जिसे वह मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देेने संबंधी नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इलाके के कालूपर निवासी हरेंद्र यादव आगामी ग्राम प्रधान के चुनाव की तैयारी में जुटा है। इसी बीच गांव के सियाराम ने फेसबुक पर अभद्र कमेंट हरेंद्र पर किया था। इसी बात को लेकर हरेंद्र सुबह बाइक से सियाराम चौधरी के घर पूछताछ करने पहुंचा। वहां सियाराम के मिलते ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। शोर सुनकर वहां दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए। युवक को घेर लिया, तभी पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस को आते देख युवक बाइक लेकर भागने लगा। इसी बीच उसकी बाइक असंतुलित हो कर गिर गई। वह पुलिस के भय से बाइक छोड़ कर फरार हो गया। इस मामले में सियाराम की तहरीर पर हरेंद्र यादव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।