फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रधान और बीडीसी के लिए 12 ने किया नामांकन

प्रधान और बीडीसी के लिए 12 ने किया नामांकन

Wed, 08 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रधान और बीडीसी के लिए 12 ने किया नामांकन
ग़ाजीपुर। जिले में पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। प्रधान एवं बीडीसी की नौ सीटों के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। ऐसे में कई सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। उधर पर्चा दाखिल होने के साथ ही उपचुनाव वाले गांवों में सियासी हलचल तेज हो गई है। लोग अभी से वोट जोड़ने और तोड़ने में लग गए हैं। गांवों के चट्टी-चौराहों पर भी चुनावी चर्चा धीरे-धीरे जोर पकड़ती जा रही है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत की रिक्त पड़ी सीटों के लिए जनपद में भी उपचुनाव कराया जा रहा है। बुधवार को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर सुरक्षा के बीच नामांकन का कार्य संपन्न कराया गया। इस दौरान उम्मीदवार और उनके समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। नामांकन करने आए कुछ उम्मीदवार जहां उत्साह से पूरी तरह भरे हुए थे, तो कुछ के चेहरे पर उत्साह की कमी थी। हालांकि ऐसे उम्मीदवारों के साथ आए समर्थक नारेबाजी कर उनका हौसला बढ़ा रहे थे। जखनियां संवाददाता के अनुसार आरओ मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि रामवन ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए संगीता देवी तथा केसरुवा गांव के प्रधान पद के लिए सुनील तिवारी एवं प्यारेलाल ने अपना पर्चा दाखिल किया। सेवराई संवाददाता के अनुसार रिटर्निंग अफसर अरुण कुमार ने बताया कि क्षेत्र पंचायत की चार सीटों पर चार उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन किया गया। करंडा और खानपुर संवाददाता के अनुसार एक-एक सीट पर दो-दो तथा मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक सीट के लिए एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच एवं 10 अगस्त को सुबह 10 से दिन में तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसके बाद उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। उपचुनाव का मतदान 17 अगस्त को सुबह सात से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed