फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कैंडिल जला मासूमों को दी श्रद्धांजलि

कैंडिल जला मासूमों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 28 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कैंडिल जला मासूमों को दी श्रद्धांजलि
दिलदारनगर (गाजीपुर)। कुशीनगर में स्कूली वैन और ट्रेन के टक्कर से हुए हादसे में मृत बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार की देर शाम कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने स्थानीय रामलीला मैदान में मृत मासूम बच्चों के प्रति दु:ख प्रकट कर दो मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से आत्माओं को शांति एवं परिवारजनों को हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की। इसमें में अनुग्रह जायसवाल, विनोद वर्मा, चंदन सिंह, दिलीप जायसवाल, अजय ओझा, धीरज गुप्ता, दीपक गुप्ता, नवीन वर्मा, सोनू, हरलेश जायसवाल, अमजद खान, विकास चौबे, मनीष, डॉ. सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। इधर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूल के बच्चे, शिक्षक एवं अभिभावकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही लोगों ने ऐसे हादसों की पुर्नावृत्ति से बचने के लिए ठोस कदम उठान की मांग प्रदेश और केंद्र सरकार से की। इसी क्रम में सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्या वीणा सिंह के नेतृव में विद्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया। इसमें दो मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना कर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सरकार से ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed