{"_id":"5a15b49b4f1c1bd0408b8460","slug":"121511371931-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिनभर हांफते रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिनभर हांफते रहे अफसर
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसर दिनभर हांफते रहे। गाजीपुर नगर पालिका परिषद में जहां कमिश्नर और आईजी ने चक्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया, वही जंगीपुर सहित अन्य नगर निकायों में डीएम एवं एसपी पूरे दिन मौजूद रहे। जिले के अन्य अधिकारियों को अलग-अलग नपा और नपं में लगाया गया था। अधिकारीगण लगातार मतदान केंद्रों पर धमकते रहे। चुनाव ड्यूटी में लगी पुलिस फोर्स भी पूरी तरह से चौकन्नी रही। यही वजह रहा कि छिटपुट घटनाओं के बीच बुधवार को सकुशल निकाय चुनाव संपन्न हुआ।
जिले में बुधवार को निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए। शुरूआती दौर में वोट पड़ने की गति काफी धीमी रही। लेकिन दस बजे के बाद मतदाताओं के बूथों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कई मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए महिला और पुरुषों मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। इधर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी बूथों पर किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए दिनभर दौड़ लगाते रहे। जिला मुख्यालय पर खुद कमिश्नर एवं आईजी ने कई मतदान केंद्रों का जायजा जायजा लिया। जमानिया नगर पालिका परिषद में चुनाव आयोग के प्रेक्षक विशाल सिंह चक्रमण किए, जंगीपुर में जिलाधिकारी के बालाजी और पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने मोर्चा संभाले रखा। मुहम्मदाबाद नगर पालिका में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला पूरे दिन डटे रहे। एसपी नगर प्रदीप दुबे तथा सीआरओ रणविजय सिंह सैदपुर नगर पंचायत में चक्रमण करते रहे। इनके साथ ही जिले के सभी उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पूरे दिन चक्रमण करते रहे। आला अफसरों ने शांति व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिले के अफसर चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए काफी गंभीर दिखे। जैसे ही किसी से यह सूचना मिल रही थी कि मतदान केंद्र पर किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, अधिकारी द्वय तुरंत वहां पहुंच जा रहे थे और व्यवधान को दूर करने का कार्य कर रहे हैं। प्रेक्षक भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लेते रहे। कुल मिलाकार अफसरों की सक्रियता के बीच छुटपुट छड़प के बीच निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।