{"_id":"59f4b7b84f1c1bcd538b9b79","slug":"121509210040-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में मिला युवक का शव
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के सिपाही तथा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा दानापुर सुरक्षा नियंत्रण कंट्रोल की सूचना पर 15647 लोकमान्य तिलक-गुहाटी एक्सप्रेस के आरक्षित डिब्बे के कोच संख्या 03241 के एस-13 पर लगभग 34 वर्षीय अज्ञात युवक मृत पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। इसके चलते ट्रेन 15 मिनट तक डाउन प्लेटफार्म पर रुकी रही।
उप निरीक्षक खालिक जम्मा खान ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिली थी कि लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के आरक्षित डिब्बे में एक युवक का शव है। शव की जानकारी होते ही स्थानीय जीआरपी पुलिस और आरपीएफ सक्रिय हो गई। जैसे ही ट्रेन सुबह डाउन प्लेटफार्म पर पहुंची सूचना के आधार पर पुलिस सीट के पास पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर ट्रेन से निचे उतारी। पुलिस युवक के शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक के पैंट की जेब से मिले दवा की पर्ची पर उसका नाम सचिन बुरुख अंकित है। फिलहाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस रखने के लिए भेज दिया है। इस संबंध जीआरपी के उपनिरीक्षक खालिक जम्मा खान ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास जारी है। शव को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस रखने के लिए भेज दिया गया है।