{"_id":"59d5269e4f1c1baf538b5d42","slug":"121507141278-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में तालाबंदी कर पोषाहार वितरण का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय में तालाबंदी कर पोषाहार वितरण का किया बहिष्कार
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोशिएसन की काम बंद-कलम बंद हड़ताल 14वें दिन भी जारी रहा। धरना सभा के दौरान जिलाध्यक्षा आशा पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कार्यालय में तालाबंदी कर पोषाहार वितरण का बहिष्कार किया। सभा में जिलाध्यक्षा ने कहा कि प्रदेश सरकार जिस तरह से वादाखिलाफी कर रही है, हम आंगनबाड़ी बहनें यह बता देना चाहती हैं कि अब हम झुकने को तैयार नहीं हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती, यह आंदोलन अनवरत चलता रहेगा। बुधवार को धरना नगर कार्यालय पर जारी रहा।
जिला कार्यवाहक अध्यक्षा संजू देवी ने कहा कि हम लोग एक साल से अपने वेतनमान वृद्धि की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से कोई भी लाभकारी फैसला हमारे हित में नहीं लिया जा रहा है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, हम रुकेंगे नहीं और यह आंदोलन अनवरत जारी रखेंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ती रेखा पासवान ने कहा कि मैं समस्त आंगनबाड़ी एवं सहायिका बहनों से अपील करती हूं कि आप सभी अपनी ताकत को पहचाने। किसी भी बहकावे में न आए तथा अपनी लड़ाई यूं ही अनवरत जारी रखे, जब तक कि हमारी समस्त मांगे नहीं मान ली जाती हैं। जिला महामंत्री सुनीता पांडेय ने शहर परियोजना की समस्त आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं से अपील किया कि 5 अक्तूबर की सुबह 10 बजे विकास भवन के सामने आरटीआई. परिसर में समय से उपस्थित होकर आंदोलन को शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर कृष्णा, संगीता, रीना, आशा, संजू, शगुन, पुष्पा, रेखा, निशा, अनीता, नीलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन