{"_id":"59d3ce8e4f1c1ba9538b57f1","slug":"121507053198-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरह अक्तूबर को होगा पीजी कालेज छात्रसंघ का चुनाव 16-29-04","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरह अक्तूबर को होगा पीजी कालेज छात्रसंघ का चुनाव 16-29-04
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। आखिरकार मंगलवार को पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हरी झंडी मिल ही गई। चुनाव की तिथि घोषित होते ही मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। निर्वाचन अधिकारी डॉ. बद्रीनाथ सिंह ने छात्रसंघ चुनाव की डुगडुगी बजाते हुए छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी। 13 अक्तूबर को मतदान होगा। इसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री सहित कला तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के पद हैं। इनके चुनाव के लिए छह अक्तूबर को सुबह 11 से दिन में तीन बजे तक नामांकन का कार्य होगा। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच कर वैद्य नामांकन की प्रकाशन होगा, आठ को वापसी तथा इसी दिन वैद्य प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। 13 अक्तूबर को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान का कार्य होगा। इसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसी दिन विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में वे ही छात्र भाग ले सकेंगे, जिन्होंने दो अक्तूबर तक शुल्क जमा दिया है। नामांकन के लिए एक प्रस्तावक तथा एक अनुमोदक की आवश्यकता होगी। नामांकन के समय पिछली कक्षा का मूल अंकपत्र लाना एवं नामांकन पत्र के साथ उसकी छाया प्रति लगाना आवश्यक है। प्रत्याशी, प्रस्तावक तथा अनुमोदक के पास नामांकन के समय मूल परिचय पत्र, प्रवेश स्वीकृति पत्र, शुल्क रसीद तथा प्रत्याशी के पास प्रत्याशी शुल्क रसीद होना आवश्यक है। प्रत्याशी को एक हलफनामा (नोटरी शपथ पत्र में जिसका प्रारूप नामांकन पत्र के साथ संलग्न रहेगा) देना होगा। प्रत्याशी मानसिक रूप से स्वस्थ एवं व्यवहार परख हो। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए यह भी आवश्यक है कि वह महाविद्यालय में गत सत्र 2016-17 का नियमित छात्र रहा हो। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री तथा पुस्तकालय मंत्री के लिए सभी मतदान करेंगे तथा संकाय प्रतिनिधियों के लिए संबंधित संकाय के छात्र ही मतदान करेंगे। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।