फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दंबगों ने निजी विद्यालय में जमकर की तोड़फोड़

दंबगों ने निजी विद्यालय में जमकर की तोड़फोड़

Fri, 29 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
दंबगों ने निजी विद्यालय में जमकर की तोड़फोड़
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कोटियां गांव के दबंगों ने गुरुवार की रात एक निजी विद्यालय में जमकर तोड़फोड़ किया। तोड़फोड़ करने से मना करने पर उन्होंने एक वृद्ध महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि वहां मौजूद एक युवती से छेड़खानी करने का भी मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को प्रधानाचार्या ने इस मामले में छह नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

निजी स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह वह कुशीनगर अपने परिवार के साथ चली गई थी। इसका फायदा उठाकर गांव के कुछ लोग स्कूल में दाखिल होकर गाली देने के साथ कमरे में रखे सामानों को तोड़ने के साथ फेंकने लगे। यह देख सास दुलेसरी देवी और मुंह बोली पुत्री ने इसका विरोध किया। इस पर दबंगों ने सांस की पिटाई करने के साथ ही पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर सभी आरोपी भाग निकले। आरोपियों ने विद्यालय में रखे दो कंप्यूटर, एक लैपटॉप, स्कूल का रजिस्टर भगवान बुद्ध की मूर्ति, दो आलमारी तोड़ने के साथ उसमें रखे 20 हजार रुपये भी उठा ले गए। बताया कि सास दुलेसरी देवी ने पुत्र धनेश कुशवाहा को अवगत कराने के बाद इसकी जानकारी डायल 100 को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुबह जब मंजू देवी वापस आई तो उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह को दी। जानकारी होते ही सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचकर घटना का गंभीरता पूर्वक निरीक्षण किया। इस मामले में प्रधानाचार्या ने छह नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्या की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed