{"_id":"596275f04f1c1b09278b4569","slug":"121499624944-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठता सूची का प्रकाशन शीघ्र किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठता सूची का प्रकाशन शीघ्र किया जाए
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अंतर जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में शिक्षकों के सामने उपस्थित चुनौतियों पर विचार किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह यादव ने कहा कि वर्षों से कार्यरत शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग से मांग की कि शीघ्र वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जाए। अर्हता प्राप्त सभी शिक्षकों की पदोन्नति की जाए।
मिश्रबाजार स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को आयोजित बैठक में संगठन मंत्री अशोक कुमार गुप्ता ने मांग की कि पहले सभी प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम पांच अध्यापकों को नियुक्त किया जाए। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों को नियुक्त करने के बाद ही शेष शिक्षकों को अतिरिक्त माना जाए। मंडल अध्यक्ष प्रतीक कुमार राय ने कहा कि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे। प्रचार मंत्री मनोज कुमार राय ने कहा कि वर्षों की सेवा के बाद भी अंतर जनपदीय शिक्षक आज भी सहायक अध्यापक बने हुए हैं। इस कारण उनमें निराशा एवं कुंठा की भावना व्याप्त हो गई है। शिक्षा विभाग को चाहिए की शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए, नहीं तो शिक्षक कार्य बहिष्कार का निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर नीरज सोनी, ओमप्रकाश, राजेश पांडेय, अखिलेश यादव, हरेंद्र यादव, इम्तियाज, करुणेंद्र प्रताप सिंह, संजीव त्रिपाठी, अश्विनी राय आदि थे। उधर टेट प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन की गोराबाजार स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में संरक्षक मानवेंद्र सिंह ने समायोजन प्रक्रिया की खामियों पर रोष व्यक्त किया। कहा कि समायोजन प्रक्रिया में कई वर्षों से एक ही विद्यालय पर जमे हुए अध्यापकों को शामिल नहीं किया गया है। जबकि शासन की मंशा यह रही है कि किसी भी कर्मचारी को एक ही स्थान पर ज्यादा समय न रखा जाए। वर्तमान समायोजन प्रक्रिया में सबसे ज्यादा नव नियुक्त टेट शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। बैठक में तय किया गया कि इन सभी समस्याओं के संदर्भ में एक ज्ञापन 10 जुलाई को बीएसए के माध्यम से बेसिक शिक्षा सचिव को दिया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, दिवाकर सिंह, योगेंद्र पटेल, अभिजीत यादव, श्रीकांत मिश्रा, चंदन सिंह आदि मौजूद थे। संचालन महामंत्री राधेश्याम सिंह ने किया।