{"_id":"59611b744f1c1b02398b456d","slug":"12-lakh-illegal-country-liquor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह लाख की अवैध देशी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह लाख की अवैध देशी शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब बरामद करते पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा साथ में एसपी सिटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर लोहसड़ गांव में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर 57 पेटी देशी शराब और तीन ड्रम खुली देशी शराब बरामद किया। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत करीब 12 लाख बताई गई। एसपी सोमेन वर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे।
एसपी ने बताया कि आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत की घटना के बाद पुलिस को सक्रिय कर दिया गया था। शनिवार को सूचना मिली कि रसूलपुर लोहसड़ गांव में लगे आरओ प्लांट से खुली शराब को बोतल में पैककर बाजार में भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने छापा मारकर 57 पेटी देशी शराब और तीन ड्रम खुली शराब बरामद किया।
साथ ही दो व्यक्तियों को भी धर दबोचा। दोनों ने अपना नाम आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र निवासी रविंद्र चौहान और यहीं के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुना यादव बताया। दोनों ने बताया कि सुधाकर यादव द्वारा माल तैयार कराकर बाजार में बेचने का काम किया जाता है। टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये नगद ईनाम देने की घोषणा की।