फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1176 sales of nominations

1176 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

Mon, 16 Nov 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 16 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
1176 sales of nominations
ग्राम पंचायत के प्रधान एवं सदस्य पद के लिए दूसरे चरण में चार विकासखंडों में पहली दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। इस चरण में होने वाले चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री का काम जोरों पर चल रहा है। सोमवार को प्रधान पद के 679 एवं सदस्य पद के लिए 497 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की गई।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के दूसरे दौर में ग्राम पंचायत के प्रधान एवं सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है। चार चरणों में विकासखंडवार होने वाले चुनाव में दूसरे चरण में सदर, रेवतीपुर, जमानिया एवं भदौरा में प्रधान पद की 398 एवं सदस्य पद की 3109 सीट के लिए पहली दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री सोमवार से शुरू हो गई। सदर ब्लाक के प्रधान पद की 106 सीटों के लिए सोमवार को 400 एवं सदस्य पद की 1003 सीटों के लिए 100 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की गई।
विज्ञापन


रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार प्रधान पद की 70 सीटों के लिए 222 एवं सदस्य पद की 610 सीटों के लिए 151 नाम निर्देशन पत्र बिके। नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री के चलते संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर दिन भर गहमा गहमी रही। इस चरण की नामांकन प्रक्रिया 19 नवंबर से शुरू होगी।   सुहवल संवाददाता के अनुसार,  रेवतीपुर ब्लाक में पहले दिन सोमवार को ग्राम प्रधान के लिए 222 और सदस्य पद के लिए कुल 151 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। प्रधान पद के सामान्य वर्ग के 41, आरक्षित वर्ग के लिए 181 व ग्राम पंचायत सदस्य वार्डों के सामान्य वर्ग के 51 व आरक्षित वर्ग के 151 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवतीपुर ब्लाक में कुल 46 ग्राम पंचायत व 611 ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड हैं। उधर, अनापत्ति प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री का कार्य 20 नवंबर तक होगा। नामांकन 19 एवं 20 नवंबर को होगा। 21 एवं 22 को नामांकन पत्रों की जांच, 23 को नाम वापसी और उसी दिन प्रतीक आवंटन व एक दिसंबर को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed