फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मां दुर्गा का दर्शन कर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना

मां दुर्गा का दर्शन कर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना

Fri, 12 Apr 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
मां दुर्गा का दर्शन कर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना
गाजीपुर। नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार को भी मां शेरावाली की आराधाना की शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में धूम मची रही। सुबह से ही घंट-घड़िय़ालों के बजने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम को थमा। मां के दरबार में श्रद्धालुओं ने मत्था टेक मंगल की कामना की। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम और करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी देवी मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन से ही देवी के पूजन-अर्चन का सिलसिला जारी है। एक तरफ जहां भक्त घरों में कलश स्थापित कर पूजन-अर्चन का कार्य कर रहे हैं, वहीं देवी मंदिरों में पहुंच कर मां की आराधना कर रहे हैं। करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी मंदिर में भक्तों का रेला उमड़ा। सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा की आराधना में लीन रहे। उनसे मन्नतें मांगी। यही स्थिति गहमर के करहिया स्थित मां कामाख्या धाम की रही। जिले सहित बिहार के दर्जनों भक्त मां के दरबार में पहुंचे। दर्शन के लिए काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। मां के चरणों में प्रसाद आदि चढ़ा कर उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जगत जननी का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में मौजूद भैरोनाथ सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तों के चहल-पहल से गुलजार रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक हवन-पूजन का क्रम चलता रहा। मुहम्मदाबाद के जमलापुर स्थित महा काली और तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी के मंदिर पर सुबह से ही मां के भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। इस दौरान भक्तों ने मां की पूजा-आराधना कर मंगल कामना की। मां के जयकारे से आसपास का माहौल देवीमय बना रहा। इसी तरह दिलदारनगर स्टेशन स्थित शायर माता, रेवतीपुर स्थित मां भवानी, देवकली स्थित चकेरी धाम, बहरियाबाद स्थित टड़वा भवानी, सैदपुर स्थित मां काली, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, भगीरथपुर स्थित मां दुर्गा, शहर के नवाबगंज स्थित मां शीतला, हमीद सेतु तथा मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर सुबह से लेकर देर शाम तक पूजन-अर्चन का क्रम चलता रहा है। कई मंदिरों पर कीर्तन-भजन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed