फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिले को मिला 62641 प्लास्टिक कोटेड मतदाता पहचान पत्र

जिले को मिला 62641 प्लास्टिक कोटेड मतदाता पहचान पत्र

Mon, 25 Mar 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
जिले को मिला 62641 प्लास्टिक कोटेड मतदाता पहचान पत्र
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। आगामी चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की ओर से जिले को 62 हजार से अधिक प्लास्टिक कोटेड मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध करा दिये गए हैं। जल्द ही इसका वितरण कराया जाएगा। लोकसभा का चुनाव 19 मई को कराया जाएगा। सातवें एवं अंतिम चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जहां जिले में सियासत गरमाने लगी है वहीं प्रशासन ने भी कवायद तेज कर दी है। आगामी चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को उपलब्ध कराने के लिए प्लास्टिक कोटेड मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध करा दिये गए हैं। जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को वितरित करने के लिए 62 हजार 641 मतदाता पहचान पत्र प्राप्त हो गए हैं। सबसे ज्यादा पहचान पत्र सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हैं जबकि सबसे कम पहचान पत्र जहूराबाद विस क्षेत्र के मतदाताओं के हैं। जखनिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 9724, सैदपुर 11 हजार 722, गाजीपुर 8457, जंगीपुर 7933, जहूराबाद 7666, मुहम्मदाबाद 7767 एवं जमानिया विधानसभा क्षेत्र के 9372 प्लास्टिक कोटेड मतदाता पहचान पत्र प्राप्त हुए। जल्द ही उपलब्ध कराए गए पहचान पत्र का वितरण मतदाताओं को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed