{"_id":"5c06c173bdec224149216a41","slug":"11543946611-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भाजपा सदर विधानसभा के करंडा मंडल में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार को पदयात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं संग विभिन्न गांव में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा योजनाओं की जानकारी दी।
करंडा संवाददाता के अनुसार जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की ओर से गाजीपुर के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए किए गए उनके सराहनीय योगदान को भी बताया। पदयात्रा में श्रीलाल गुप्ता, अमरेश गुप्ता, हरेंद्र यादव, शशिकांत गिरी, पवनजय पांडेय, कमला गिरी, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, दीपक सिंह, नितीश दूबे शामिल थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार मंडल प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में सैदपुर विधानसभा के देवकली मंडल में देवचंदपुर तथा सैदपुर मंडल में बहेरी, तरांव, शृंगारपुर आदि गांव में निकली पदयात्रा में दिलीप गुप्ता, हरिहर पांडेय, लालबहादुर यादव, कमलेश सिंह, पिंटू, सतीश सिंह, हरिनाथ पाल एवं राजेश भारद्वाज शामिल थे। जखनिया संवाददाता के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के मनिहारी मंडल में जिला महामंत्री ओमप्रकाश राम के नेतृत्व में पदयात्रा में मंडल अध्यक्ष ओंकार सिंह, लालजी गोंड, हंसराज राजभर शामिल थे।