{"_id":"5be1d68cbdec22697652b326","slug":"11541527180-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में लापरवाही पर स्पष्टीकरण और वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में लापरवाही पर स्पष्टीकरण और वेतन रोकने का निर्देश
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेष चौरसिया ने विकास खंड जमानिया में स्थित ग्राम पंचायत तयरी में मुसहर बस्ती में लाभार्थियों को आवंटित आवास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर कार्य में लापरवाही पर शिक्षामित्र-आंगनबाड़ी/सफाईकर्मी को स्पष्टीकरण एवं वेतन रोकने का निर्देश दिया।
ग्राम की मुसहर बस्ती में कुल 56 परिवारों को आवास आवंटित किया गया है जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ है। वित्तीय वर्ष 2016 में 16 आवास बन गए थे जिनका पलस्तर एवं दरवाजा अभी तक पूर्ण नहीं होने पर निर्देश दिया कि 25 नवंबर तक किसी भी हालत में पूर्ण करा दिया जाए अन्यथा न होने पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। विकास खंड अधिकारी को निर्देश दिया गया कि छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को तत्काल आवास आवंटित करा कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाय। ग्राम में मुसहर बस्ती के सभी गरीब परिवार को अंत्योदय कार्ड, जॉब कार्ड, शौचालय, पात्र व्यक्तियों को पेंशन एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करा कर स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विद्युत की व्यवस्था न होने पर अधिशासी अभियंता विद्युत चतुर्थ को छठ पर्व के बाद नि:शुल्क कनेक्शन देने का निर्देश दिया।