{"_id":"5be087cbbdec2269980470d9","slug":"11541441483-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 बोझ धान उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 बोझ धान उठा ले गए चोर
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। थाना क्षेत्र के निसिधीपुर गांव निवासी एक किसान के खेत में काटकर रखा गया करीब 100 बोझ धान चोर रविवार की रात उठा ले गए। इस मामले में पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के निसिधीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को दिन में धान की फसल की कटाई कराया था। उसे सूखने के लिए खेत में ही छोड़ दिया था। रात में किसी समय चोर धान की 100 बोझ उठा ले गए। सुबह जब ओम प्रकाश खेत पर पहुंचा तो गायब बोझ देख परेशान हो गया। इसकी जानकारी होते ही वहां अन्य लोग भी पहुंच गए। पीड़ित आस-पास के खेतों के साथ ही इधर-उधर बोझ की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में उसने थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।