{"_id":"5a919b8e4f1c1b410b8bad93","slug":"11519491982-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को सिंचाई से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाएं बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सिंचाई से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाएं बताई
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। किसान दिवस की बैठक का आयोजन विकास भवन के सभागार में शनिवार को किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि यूपी सिंह ने उपस्थित किसानों को सिंचाई से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं को बताया। किसानों ने अपनी अपनी समस्याओं को लिखित रूप से जिलाधिकारी के सम्मुख प्रेषित किया।
बैठक में किसानों ने बताया कि जलालाबाद में ट्यूबवेल में पानी के बहाव के लिए नाली न होने से वहां का ट्यूबवेल बेकार पड़ा है। दिलदारनगर के सेंदुरा गांव में युवक के एचटी तार की चपेट में आने की घटना से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इस पर जिलाधिकारी के बालाजी ने आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि के क्षेत्र में किसानों की आई समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर समय से निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में विद्युत, सिंचाई, नलकूप, उद्यान विभाग से संबंधित अधिकारी एवं कृषक बंधु उपस्थित थे।