{"_id":"59fcabf64f1c1b97678b9064","slug":"11509731318-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन तार टूटा, एक की मौत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन तार टूटा, एक की मौत तीन झुलसे
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीमुद्दीनपुर/ताजपुरडेहमा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव स्थित हरिजन बस्ती के पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट का तार शुक्रवार की शाम अचानक टूटकर गिर गया। इससे बस्ती के सभी घरों में हाई वोल्टेज बिजली दौड़ गई। इस दौरान विद्युत तार जोड़ रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक किसान सहित तीन लोग झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मची रही। बाद में किसी तरह आपूर्ति बंद कराई गई, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।
ताजपुर गांव के हरिजन बस्ती के पास से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार अचानक टूटकर गिर गया। इससे बस्ती के सभी घरों में घरेलू बिजली की जगह हाई वोल्टेज करेंट दौड़ गया। इस दौरान घर में बिजली के तार को जोड़ रहे मित्रसेन (20), अनामिका (10), कल्लू (5) और खेत में फसल की सिंचाई कर रहे किसान रामबदन राम (40) झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही विभाग की ओर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण झुलसे लोगों का इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल ले आए। लेकिन चिकित्सकों ने मित्रसेन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने मित्रसेन को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से विद्युत आपूर्ति एलटी तार में दौड़ गई थी। इसके चलते बस्ती के घरों में बिजली दौड़ गई। कर्मचारियों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है।