फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गांधी और शास्त्री के जीवन संघर्षों से संकल्प और प्रेरणा लेने की जरूरत

गांधी और शास्त्री के जीवन संघर्षों से संकल्प और प्रेरणा लेने की जरूरत

Mon, 02 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
गांधी और शास्त्री के जीवन संघर्षों से संकल्प और प्रेरणा लेने की जरूरत
गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्मदिन सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमें उनके जीवन संघर्षों से संकल्प एवं प्रेरणा लेने की जरूरत है। महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। संस्थापक एवं पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार को स्वच्छता के संबंध में शपथ दिलाई। संचालन उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने किया। सनबीम स्कूल महाराजगंज के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं की ओर से सिटी रेलवे स्टेशन एवं नवापुरा घाट सांई मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यालय के डाइरेक्टर केपी सिंह ने जीवन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। नवीन सिंह, प्रवीन सिंह, को-आर्डिनेटर अर्चना तिवारी, ज्योति, मोनिका, हेमा सिंह, मनीष मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

शाह फैज पब्लिक स्कूल में उप निदेशक समीर अदहमी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य तस्नीम कौसर ने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डाला। स्वच्छता अभियान का संचालन मुहम्मद एजाज एवं महबूब आलम ने किया। एमएएच इंटर कालेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यवाहक प्रभारी डॉ. रुहुल्लाह ने झंडारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सैयद शमसुल आरफीन, तनवीर अहमद खां, शाहनवाज खां, मुकेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, जावेद जहीर आदि उपस्थित रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार विशाल फाउंडेशन और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरुइन के आपसी सहयोगसे गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

सादात संवाददाता के अनुसार राजकीय हाईस्कूल सौरी के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश यादव, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मैनुद्दीन अंसारी एवं रमाशंकर राय ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने की सलाह छात्रों को दी। छात्रा अर्चना, सेजल, अनुपमा ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अंत में प्रधानाचार्य रामअवतार यादव और दोनों अतिथियों ने विद्यालय के उन छात्र छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किया। शिक्षक विरेंद्र कुमार, प्यारेलाल कनौजिया, बाला लखंदर यादव आदि उपस्थित थे। समता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश सिंह, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। देवकली संवाददाता के अनुसार प्रावि सरवरनगर में प्रधानाध्यापिका निशा मौर्या, धनेश्वर पीजी कालेज में प्रबंधक कन्हैया यादव, प्रयाग महाविद्यालय बासूचक में मैनेजिंग डाइरेक्टर आनंद प्रकाश यादव, बंशी बाल गोपाल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कैलाश यादव, पलकधारी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य तहसीलदार यादव, विमला यादव पीजी कालेज में युगेश यादव ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई। नंदगंज संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य उदयराज के नेतृत्व में अध्यापकों, छात्र-छात्राओं ने परिसर की साफ सफाई की। उधर एसएमएस महिला महाविद्यालय के उप संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय परिसर एवं गांव के आसपास की साफ सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

औड़िहार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के वीरसिंहपुर स्थित अरोरा इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक हुकुम सिंह यादव के संयोजन में आयोजित गांधी जयंती पर एमएलसी विजय यादव ने पौधरोपण कर गांधी और शास्त्रीजी के जीवन पर प्रकाश डाला। युवा नेता संजय सिंह, मुन्ना गिरी नरेश यादव प्रसिद्धन यादव प्रधानाचार्य विवेक कुमार सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। भितरी स्थित डा. सैयद महमूद इंटर कालेज में अशोक सिंह यादव, प्राचार्य सूर्यनाथ सिंह यादव मेराजुद्दीन सिद्दीकी इंद्रजीत सिंह, भरत यादव सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। सैदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगत आश्रम से गांधी आश्रम तक प्रभात फेरी निकाली। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक कुंवर दयानंद, पुलिस चौकी परिसर में चौकी प्रभारी उमेशचंद विश्वकर्मा एवं विभिन्न परिषदीय विद्यालय एवं शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण के बाद महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed